सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) अब देशभर में चर्चा का विषय बन गई है।
लेकिन लोकप्रियता के बीच पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सरकारी कार्रवाई भी शुरू हो गई है।
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए CJP का X अकाउंट भारत में ब्लॉक करने का निर्देश दिया है।
अब खबर है कि पार्टी का Instagram अकाउंट भी कार्रवाई के दायरे में आ सकता है।
IT Act की धारा 69A के तहत कार्रवाई
सरकारी सूत्रों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने
IT Act 2000 की धारा 69A के तहत X को अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश दिया था।
बताया जा रहा है कि यह सिफारिश इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की ओर से की गई थी।
एजेंसी का मानना था कि अकाउंट पर साझा किया जा रहा कंटेंट भड़काऊ था और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा तथा सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी।
विशेष रूप से युवाओं के बीच CJP का कंटेंट तेजी से वायरल हो रहा था, जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने गंभीरता से लिया।
क्या कहती है IT Act की धारा 69A?
IT Act की धारा 69A सरकार को यह अधिकार देती है कि यदि किसी ऑनलाइन कंटेंट से भारत की संप्रभुता, सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था को खतरा महसूस हो,
तो उसे हटाने या ब्लॉक करने का आदेश दिया जा सकता है।
सोशल मीडिया कंपनियों के लिए ऐसे आदेशों का पालन करना अनिवार्य होता है।
नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
भारत में बंद हुआ X अकाउंट, नया हैंडल फिर बना
CJP का पुराना X अकाउंट फिलहाल सिर्फ भारत में ब्लॉक किया गया है,
जबकि अन्य देशों में वह अब भी एक्टिव बताया जा रहा है।
अकाउंट ब्लॉक होने के समय उसके करीब 90 हजार फॉलोअर्स थे।
21 मई को अकाउंट बंद होने के कुछ ही समय बाद पार्टी ने नया X हैंडल बना लिया।
नए अकाउंट का नाम “Cockroach Is Back” रखा गया और बायो में लिखा गया- “Cockroach Don’t Die”।
22 मई की सुबह तक नए अकाउंट पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके थे।
Instagram अकाउंट पर भी कार्रवाई की तैयारी
फिलहाल CJP का Instagram अकाउंट भारत में सक्रिय है और उसके करीब 19 मिलियन फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं।
हालांकि सरकारी सूत्रों के मुताबिक Instagram अकाउंट पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ी लोकप्रियता
16 मई को बने इस संगठन ने बेहद कम समय में सोशल मीडिया पर बड़ी लोकप्रियता हासिल की।
अब अकाउंट ब्लॉक और नए हैंडल बनने के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर देश के युवा इतनी तेजी से इस डिजिटल कैंपेन से क्यों जुड़ रहे।


















Leave a Reply