रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

देहरादून में सितंबर से खेल महाकुंभ 2026

उत्तराखंड में खेल महाकुंभ 2026-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन सितंबर से शुरू होगा।

प्रतियोगिताओं में न्याय पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अपना हुनर दिखाएंगे।

खेल महाकुंभ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ऑनलाइन बैठक कर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।

डीएम ने सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा के भीतर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

1 सितंबर से न्याय पंचायत स्तर पर शुरू होंगी प्रतियोगिताएं

बैठक में बताया गया कि खेल महाकुंभ के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

  • 1 से 10 सितंबर: न्याय पंचायत स्तर
  • 11 से 20 सितंबर: विधानसभा स्तर
  • 21 से 30 सितंबर: संसदीय क्षेत्र स्तर
  • 1 अक्तूबर से: राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं

इस दौरान विभिन्न खेलों में अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे।

कई खेल प्रतियोगिताएं होंगी शामिल

खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों को कई खेलों में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

इनमें खो-खो, बॉक्सिंग, जूडो, ताइक्वांडो, कराटे, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और शतरंज समेत कई खेल शामिल हैं।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर रहेगा फोकस

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन,

नेतृत्व, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्षशीलता जैसे गुणों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछले वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की प्रगति का विश्लेषण किया जाए।

ऐसे खिलाड़ियों को आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने पर भी ध्यान दिया जाए।

विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश

डीएम ने खेल महाकुंभ से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय पर भी जोर दिया गया।

बैठक में विधायक उमेश शर्मा, ऋषिकेश नगर निगम के मेयर शंभू पासवान, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडेय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

https://regionalreporter.in/nanda-devi-badi-jat-raj-jat-2027-dewal-meeting/
https://youtu.be/vcFHhM6hn8M?si=W_Fxyfd4rJ3tSJMh
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *