रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

देहरादून में बड़ा हादसा: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आए 5 कर्मचारी

RDSS योजना के कार्य के दौरान हुआ हादसा, एक की मौत

राजधानी देहरादून में पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (RDSS) के तहत चल रहे बिजली कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

पथरीबाग स्थित ओम सिटी के पास बिजली का खंभा लगाते समय 11 हजार वोल्ट

की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पांच कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।

हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

खंभा लगाते समय हाईटेंशन लाइन से छू गया पोल

जानकारी के अनुसार रविवार को ओम सिटी क्षेत्र में आरडीएसएस योजना के तहत बिजली लाइन से संबंधित कार्य किया जा रहा था।

ठेकेदार के माध्यम से काम कर रहे कर्मचारी नया बिजली खंभा स्थापित कर रहे थे।

इसी दौरान खंभा पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया।

लाइन के संपर्क में आते ही खंभे में तेज करंट दौड़ गया और वहां मौजूद पांच कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करंट का झटका इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एक कर्मचारी की मौत, चार का इलाज जारी

हादसे में अमरोहा निवासी उमेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं चार अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सभी कर्मचारी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहने वाले हैं

और ठेकेदार के माध्यम से कार्य कर रहे थे।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठाए हैं।

लोगों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के बेहद करीब काम करते समय पर्याप्त सुरक्षा उपाय और तकनीकी निगरानी होनी चाहिए थी।

विभाग और कंपनी ने झाड़ा पल्ला

हादसे के बाद संबंधित विभाग और कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों ने

आरडीएसएस योजना के तहत कार्य चलने की जानकारी से पल्ला झाड़ लिया।

ऐसे में घटना की जिम्मेदारी और सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं।

जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

देहरादून में हुए इस दर्दनाक हादसे ने बिजली परियोजनाओं में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा तकनीकी चूक, लापरवाही या सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के कारण हुआ।

https://regionalreporter.in/neet-aspirant-umesh-mali-suicide-sikar-suicide-note/

https://youtu.be/xi720jCgQyA?si=zLT-qu3_YiF0ghJs
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *