भैरवदत्त असनोड़ा
9 साल की उम्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि
हल्द्वानी की नन्ही योग प्रतिभा Harshika Rikhadi को अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ ने “ब्रांड एंबेसडर (किड्स)” नियुक्त किया है।
हर्षिका को योग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और बाल योग प्रेरणा के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने किया मनोनयन
अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mangesh Trivedi ने
जस गोविन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी की छात्रा हर्षिका रिखाड़ी को महासंघ का किड्स ब्रांड एंबेसडर घोषित किया।

स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल
इतनी कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर हर्षिका के परिवार और स्कूल में खुशी की लहर है।
उनके पिता भुवन रिखाड़ी, माता मोनिका रिखाड़ी, कोच नीरज धपोला और गीता धपोला समेत स्कूल प्रबंधन ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बना चुकी हैं पहचान
महज 9 साल की उम्र में हर्षिका योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 50 मेडल जीत चुकी हैं,
जिनमें 25 गोल्ड मेडल शामिल हैं।
कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड भी किए अपने नाम
हर्षिका अब तक:
- दो बार योग रत्न अवॉर्ड
- मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड
- इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड
- Top 21 Inspiring Indian Yogis Award
- योगासन खेल रत्न अवॉर्ड
जैसे कई सम्मान अपने नाम कर चुकी हैं।
















Leave a Reply