रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तरकाशी : गंगनानी में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के गंगनानी क्षेत्र में आज सुबह एक निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह यात्री और एक पायलट शामिल थे। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से गंगनानी जहां पर ये हादसा हुआ है, वहां की दूरी करीब 50 किलोमीटर है। पहाड़ी और दुर्गम स्थान होने के कारण रेस्क्यू टीमों को ऐसे स्थानों तक पहुंचने में समय लग जाता है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), जिला प्रशासन, पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और प्रशासन को निर्देश दिया है कि घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जाए।

यह हादसा चारधाम यात्रा के दौरान हुआ है, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री और अन्य धामों की यात्रा पर होते हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हेलीकॉप्टर में सवार यात्री तीर्थयात्री थे, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और इसकी जांच जारी है। अधिक जानकारी उपलब्ध होते ही इसे साझा किया जाएगा।

एयरोट्रांस सर्विस का था हेलीकॉप्टर

जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर Aerotrans Services Pvt. Ltd. का था, जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या VT-OXF है। हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे। हेलीकॉप्टर में कुल 07 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 01 पायलट और 06 यात्री शामिल हैं। SDRF द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

https://regionalreporter.in/aarna-will-study-at-woodstock-school-in-mussoorie-with-a-scholarship/
https://youtu.be/jGaRHT7bFcw?si=PO36E8ZJR-A_avZC
Website |  + posts
2 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *