रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी बोल्डर गिरा, यात्री की मौत

केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग पर रविवार, 13 सितंबर को दर्दनाक हादसा हो गया।

चीरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिर गया।

इसकी चपेट में आने से स्थानीय यात्री मोहन तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पैदल मार्ग पर हड़कंप मच गया।

संवेदनशील क्षेत्र में लगातार पत्थर गिरने से रेस्क्यू टीमों के सामने भी चुनौती बनी हुई है।

चीरबासा हेलीपैड के पास अचानक गिरा भारी बोल्डर

जानकारी के अनुसार, रविवार 13 सितंबर को सुबह करीब 10:56 बजे चीरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना मिली। YMF जवान मुकेश ने इसकी जानकारी दी।

इसके बाद कोतवाली सोनप्रयाग से प्राप्त आरटी संदेश में हादसे की पुष्टि की गई।

मृतक की पहचान मोहन तिवारी पुत्र जयनारायण तिवारी के रूप में हुई है।

वह ग्राम पठाली, थाना एवं तहसील ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग के निवासी थे।

घटना की सूचना मिलते ही DDRF और YMF की रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं।

टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण खतरा बना हुआ है।

लगातार पत्थर गिरने से रेस्क्यू में बढ़ी मुश्किलें

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेस्क्यू टीम मृतक के शव को सुरक्षित तरीके से गौरीकुंड लाने की कार्रवाई कर रही है।

घटनास्थल पर लगातार पत्थर गिरने से टीमों को बेहद सावधानी बरतनी पड़ रही है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे वाला क्षेत्र अभी संवेदनशील है।

यहां भूस्खलन सक्रिय होने के कारण लगातार पत्थर गिर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर काम कर रहे मजदूरों को फिलहाल काम रोकने के निर्देश दिए गए हैं। मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा गया है।

अधिकारी के अनुसार, स्थिति सामान्य होने के बाद ही मौके पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर लगातार भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

प्रशासन और रेस्क्यू टीमें पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

यात्रियों से संवेदनशील स्थानों पर अनावश्यक रुकने से बचने और प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

https://regionalreporter.in/lucc-victim-women-cm-dhami-srinagar-chauras/
https://youtu.be/y9QpImppl2I?si=q9z_Y1pVI1ocur-K
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *