रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

कोटद्वार स्थित लालबत्ती चौक तीलू रौतेली चौक के नाम से जाना जाएगा: ऋतु खण्डूडी

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के लालबत्ती चौराह को तीलू रौतेली के नाम से जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि तीलू रौतेली जी हम सभी उत्तराखंड वासियों के लिए गर्व है उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्वरूप है। उनकी जीवन गाथा हम सबको दृढ़ संकल्पित होकर देश के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरणा देती है।

उन्होंने बताया की कोटद्वार विधानसभा में कुछ दिन पूर्व घंटा घर प्रस्तावित हुआ जिसके लिए आवश्यकता अनुसार चौक पर जमीन देखी जा रही है, उन्होंने बताया की उनके द्वारा एनएच को अवगत कराया जाएगा की लालबत्ती का यह चौराह को तीलू रौतेली के नाम पर ही रखा जाए और जो प्रतिमा तीलू रौतेली जी की साइड में लगी है उसे भी बीच में लगा कर भव्य व सुंदर चौराह बनाया जाए।

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी क्षेत्रवासियों की भावनाओ का सम्मान करते हुए कहा की एक महिला होने के नाते मेरी प्राथमिक जिम्मेदारी बनती है की तीलू रौतेली चौक पर किसी भी तरह का कोई छेड़छाड़ ना किया जाए ।

https://regionalreporter.in/garh-bhoj-program-organized-in-devprayag-college/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *