रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पश्चिम बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व डीसीपी और लैंड माफिया से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी

कोलकाता समेत कई स्थानों पर ईडी की रेड

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन से जुड़े सिंडिकेट मामलों में बड़ी कार्रवाई

करते हुए कई जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई शांतनु सिन्हा बिस्वास और कथित लैंड माफिया बिस्वजीत पोद्दार से जुड़े ठिकानों पर की गई।

शांतनु सिन्हा और सोना पप्पू पहले से ईडी हिरासत में

जानकारी के अनुसार शांतनु सिन्हा बिस्वास और सोना पप्पू फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं।

दोनों को इसी महीने की शुरुआत में केंद्रीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया था।

पूछताछ के दौरान सामने आए इनपुट के आधार पर ईडी ने शुक्रवार तड़के तलाशी अभियान शुरू किया।

होटल और पुलिस अधिकारी के घर भी पहुंची जांच टीम

ईडी की एक टीम मध्य कोलकाता के रॉयड स्ट्रीट स्थित एक होटल पहुंची, जहां होटल प्रबंधन से पूछताछ के बाद सर्च

ऑपरेशन चलाया गया। सूत्रों के मुताबिक होटल मालिक को तत्काल पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं दूसरी टीम दक्षिण

कोलकाता के कस्बा इलाके में एक पुलिस अधिकारी के घर पहुंची, जिसे शांतनु सिन्हा का करीबी बताया जा रहा है।

पूछताछ में सामने आए कई नाम

सूत्रों के अनुसार मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन से जुड़े सिंडिकेट मामले में बिजनेसमैन, होटल मालिक और पुलिस अधिकारियों के

नाम शांतनु सिन्हा और सोना पप्पू से पूछताछ के दौरान सामने आए। इन्हीं जानकारियों के आधार पर ईडी सबूत जुटाने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

मुर्शिदाबाद स्थित पुश्तैनी हवेली में भी तलाशी

ईडी की चौथी टीम मुर्शिदाबाद जिले के कांडी इलाके में स्थित शांतनु सिन्हा बिस्वास की आलीशान हवेली पहुंची।

यह हवेली उनका पुश्तैनी घर बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार गिरफ्तारी के बाद से यह घर बंद पड़ा था,

जिसके चलते शुक्रवार सुबह ईडी अधिकारियों को मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा।

तृणमूल कांग्रेस नेता की भी चर्चा

बताया जा रहा है कि इस हवेली में शांतनु सिन्हा की बहन गौरी बिस्वास रहती थीं, जो कांडी म्युनिसिपैलिटी की वाइस-चेयरमैन हैं। फिलहाल ईडी की तलाशी और जांच कार्रवाई जारी है।

https://regionalreporter.in/monitoring-of-travelers-arriving-from-ebola-affected-countries/
https://youtu.be/BAM6iifLkq8?si=W7RUNXkpud_PmwfS
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *