रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

अंकिता भंडारी मामले में मोहम्मद दीपक का बड़ा ऐलान, बयान से मचा सियासी हलचल

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर मोहम्मद दीपक ने एक बार फिर बड़ा बयान देकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है।

उन्होंने घोषणा की है कि झारखंड सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता को वे अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में खर्च करेंगे।

मंत्री से मिलने वाली राशि न्याय की लड़ाई में करने का ऐलान

मोहम्मद दीपक ने कहा कि झारखंड के एक मंत्री ने उन्हें दो लाख रुपये देने की बात कही थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस राशि का उपयोग वे व्यक्तिगत जरूरतों के लिए नहीं करेंगे,

बल्कि इसे अंकिता भंडारी के परिवार और न्याय की लड़ाई के लिए समर्पित करेंगे। दीपक के इस फैसले को लेकर समर्थकों ने इसे सराहनीय कदम बताया है।

बयान पर तेज हुई प्रतिक्रियाएं

दीपक के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। जहां उनके समर्थक इस कदम को न्याय की लड़ाई में सहयोग बता रहे हैं,

वहीं आलोचकों ने इस पर सवाल भी उठाए हैं। फिलहाल इस बयान के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

https://regionalreporter.in/a-powerful-explosion-has-occurred-in-the-capital-of-pakistan/
https://youtu.be/QvXEjQsoe9k?si=GKjwZBR59v4Ryhq7
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *