रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

NH 07 नन्दप्रयाग से चमोली 1-2 मई को हल्के वाहनों के लिए बंद

प्रदेश में चारधाम यात्रा का आगाज अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री, युमनोत्री के कपाट खुलने से शुरू हो गया है। बदरीनाथ धाम के कपाट 04 मई को ब्रह्ममुहूर्त पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। चारधाम यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन ने व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी है।

इस क्रम में जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि चारधाम यात्रा को सुगम बनाने को लेकर नंदप्रयाग में भू स्खलन का मलवा हटाये जाने को लेकर तेजी से कार्य किया जा रहा है। अभी भी सड़क पर मलबा पर शेष है। जिसे हटाने को लेकर महाप्रबन्धक एनएचआईडीसीएल पीएमयू द्वारा 03 मई की सुबह तक समय मांगा गया था।

जिलाधिकारी ने बताया कि 1-2 मई को चमोली से नंदप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग को छोटे वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया गया है इस दौरान छोटे वाहन नन्दप्रयाग सेकोट- कोठियाल सैन चमोली मोटर मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

वहीं भारी वाहनों को प्रातः 5:00 बजे से प्रातः 8:00 बजे तक, दोपहर में 1:00 बजे से 2:00 बजे तक एंव रात्रि में 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक उक्त मार्ग से जाने की अनुमति दी गई है।

https://regionalreporter.in/kanalichina-is-in-first-place-for-the-fourth-time-in-the-cm-udhayamaan-yojana/
https://youtu.be/jGaRHT7bFcw?si=Mr4QMZSyTwDlRaQZ
अरुण मिश्रा
+ posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *