रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पौड़ी-श्रीनगर मोटरमार्ग पर टाटा पंच से भिड़ी सूमो

ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा, टक्कर के बाद कुछ देर प्रभावित रहा यातायात; सभी लोग सुरक्षित

पौड़ी-श्रीनगर मोटरमार्ग पर बुधवार, 23 सितम्बर को टाटा पंच और टाटा सूमो की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसा होने के बाद दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। राहत की बात रही कि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, टाटा पंच पौड़ी से श्रीनगर की ओर जा रही थी।

इसी दौरान पीछे से श्रीनगर की ओर ही जा रही टाटा सूमो ने पंच को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से सहित अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा।

हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और वाहनों में सवार लोगों का हाल जाना।

हादसे के बाद सड़क पर जुटी भीड़

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

हालांकि, वाहनों में सवार किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

हादसे के कारण पौड़ी-श्रीनगर मोटरमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ।

सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहन खड़े होने के कारण दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

वाहन हटने के बाद यातायात हुआ सामान्य

स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे किया गया। इसके बाद मोटरमार्ग पर यातायात सामान्य हो गया।

हादसे के बाद एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर ओवरटेक करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत सामने आई है।

हालांकि, इस दुर्घटना में किसी के घायल नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

https://regionalreporter.in/iit-bombay-sahil-wakode-death-professor-doola/
https://youtu.be/1kYfFDB_4rQ?si=R7Ko0Aig1493Iw2m
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *