रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

अंतर सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

रेनबो पब्लिक स्कूल में 22 अप्रैल 2026 को विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जहां सभी विद्यार्थियों को विश्व पृथ्वी दिवस से संबंधित शपथ दिलाई गई। ब

च्चों ने संकल्प लिया कि वे अपने वातावरण को स्वच्छ रखेंगे, अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे और उनकी सुरक्षा भी करेंगे।

अंतर सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में अंतर सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण से जुड़े विषयों पर अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में यलो सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस सदन के प्रतिभागी युवराज, कृष्णा, गरिमा, प्रिंस और सक्षम रहे।

ग्रीन सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें अस्मिता, अपूर्व, सागर, सार्थक और अर्जित प्रतिभागी रहे।

वहीं ब्लू सदन ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस सदन के प्रतिभागियों में गीतिका, अक्षरा, इशिका, सिद्धार्थ और कार्तिकेय शामिल रहे।

प्रधानाचार्य ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रेखा उनियाल ने सभी विद्यार्थियों को विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने बच्चों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, जल संरक्षण करने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित और सुंदर बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और बढ़ गया।

विद्यालय परिसर पूरे दिन पर्यावरण जागरूकता के संदेशों से गूंजता रहा।

https://regionalreporter.in/chardham-yatra-2026-chamoli-police-mobile-bike-team/
https://youtu.be/IDcojvWq0S8?si=aCJx5yNwvqZDE1YB

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *