रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

रीता बहुगुणा जोशी के पति पूरन चंद्र जोशी की अस्थियां अलकनंदा में विसर्जित

श्रीनगर गढ़वाल में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ अस्थि विसर्जन संस्कार

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री रीता बहुगुणा जोशी के पति स्वर्गीय पूरन चंद्र जोशी की अस्थियां मंगलवार को श्रीनगर

गढ़वाल स्थित आईटीआई घाट पर अलकनंदा नदी में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विसर्जित की गईं। पूरे कार्यक्रम में

कुलपुरोहित पंडित किशोर जोशी एवं अभिषेक बहुगुणा के मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।

परिवार ने निभाई अंतिम परंपराएं

इस अवसर पर स्व. पूरन चंद्र जोशी के पुत्र मयंक जोशी और पुत्रवधु ऋचा जोशी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर अंतिम संस्कार की

परंपराएं निभाईं। परिवार के अन्य सदस्य भी इस दौरान उपस्थित रहे और भावुक माहौल में श्रद्धांजलि अर्पित की।

पैतृक गांव और शिक्षा से जुड़ी यादें ताजा

जानकारी के अनुसार पूरन चंद्र जोशी का हाल ही में लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था,

जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज में किया गया था। वे मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के पाबौ ब्लॉक स्थित ग्राम गडेरा, पट्टी खातस्यूं के निवासी थे।

अस्थि विसर्जन के बाद मयंक जोशी ने परिवार के साथ श्रीनगर स्थित शिशु मंदिर परिसर और राजकीय इंटर कॉलेज का भी

भ्रमण किया और अपने पिता से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा किया।

https://regionalreporter.in/former-uttarakhand-chief-minister-bhuvan-chandra-khanduri-passes-away/
https://youtu.be/P4dYKabSTrA?si=e3jztGDVIDuzv5HN
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *