रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

रुड़की में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत

तीन युवकों की मौत; छह घायल

हरिद्वार जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया।

पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसा रात करीब हुआ, जब चारों बाइक कांवड़ पटरी मार्ग से गुजर रही थीं। इसी दौरान अचानक चारों मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गई।

टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी और रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं छह घायलों का उपचार शुरू किया गया।

घायलों में आदित्य चंद्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

तीन मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार हादसे में मृतकों की पहचान अयान, राजू और राजीव के रूप में हुई है।

18 वर्षीय अयान बिझोली निवासी शहजाद के पुत्र थे। वहीं 24 वर्षीय राजू कदम सिंह के पुत्र थे।

तीसरे मृतक की पहचान 18 वर्षीय राजीव के रूप में हुई है। राजीव रहमतपुर निवासी मोल्हड सिंह के पुत्र थे।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

हादसे की वजह तलाश रही पुलिस

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि शुरुआती जांच में चारों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत की बात सामने आई है।

हालांकि हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

https://regionalreporter.in/syalde-leopard-attack-88-year-old-woman/
https://youtu.be/Nw4bM-WdvFE?si=e29oArgCvzy1pP6r
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *