रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

श्रीनगर में रोटरी क्लब ने लगाया मातृ-शिशु स्वास्थ्य शिविर

92 बच्चों और 43 महिलाओं को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और दवाइयां

रोटरी क्लब श्रीनगर गढ़वाल की ओर से रोटरी इंटरनेशनल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य माह के तहत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, श्रीकोट गंगानली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में 92 बच्चों और 43 महिलाओं समेत कुल 135 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

चिकित्सकों ने जांच के बाद लाभार्थियों को आवश्यक परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराईं।

महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. मारिशा पंवार ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।

उन्होंने संतुलित आहार, स्वच्छता और व्यक्तिगत साफ-सफाई को स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी बताया।

साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की।

वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. गोविन्द पुजारी ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की।

उन्होंने बच्चों के शारीरिक विकास और पोषण की स्थिति के संबंध में अभिभावकों को आवश्यक सलाह दी।

चिकित्सकों ने बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समय पर टीकाकरण कराने पर भी जोर दिया।

बाघ के हमले में दिव्यांग हुई छात्रा को मिली व्हीलचेयर

शिविर के दौरान सामाजिक सहयोग की एक भावुक पहल भी देखने को मिली।

करीब दो वर्ष पहले बाघ के हमले में गंभीर रूप से घायल होकर दिव्यांग हुई विद्यालय की पूर्व छात्रा शिया को पूर्व सभासद पूजा गौतम और उनके पति संजय गौतम ने व्हीलचेयर भेंट की।

व्हीलचेयर मिलने पर छात्रा और उसके परिजनों ने खुशी जताई और सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

सहयोगी संस्थाओं ने निभाई अहम भूमिका

स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में बाल विकास परियोजना खिर्सू की सुपरवाइजर उर्मिला बधानी का विशेष सहयोग रहा।

वहीं इंट्रालाइफ फार्मास्यूटिकल्स के आकाश बिष्ट ने शिविर के लिए आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था की।

रोटरी क्लब अध्यक्ष रो. अनिल ढौडियाल ने चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं और विद्यालय के शिक्षकों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि क्लब समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में क्लब सचिव रो. डा. हरीश भट्ट, कोषाध्यक्ष रो. डा. राजेंद्र भंडारी, रो. बृजेश भट्ट, रो. नरेश नौटियाल, रो. प्रदीप अंथवाल, रो. केबी थपलियाल, रो. प्रशांत पंत, रो. संचित अग्रवाल, रो. उषा चौधरी और रो. छवि अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रश्मि गौड़ समेत विद्यालय के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन रो. सीताराम बहुगुणा ने किया।

https://youtu.be/UT6fvGg6OrQ?si=rkKzryXYXiCSiaUy
https://regionalreporter.in/srishti-kandari-death-case-vinod-kandari-met-cm-demand-cbcid-probe/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *