रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

रुद्रप्रयाग में घास काटने गई महिला गदेरे में बही

घास काटने गई थी विनीता देवी; SDRF का रेस्क्यू जारी

जखोली के ग्राम कोटी में हुआ हादसा, तेज बहाव में लापता हुई 38 वर्षीय विनीता देवी

जिले के जखोली विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोटी के स्वारा नामी तोक क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।

घास काटने गई एक महिला अचानक गदेरे की तेज धारा में बह गई।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और एसडीआरएफ, जल पुलिस तथा डीडीआरएफ की टीमों को मौके पर भेजकर खोज एवं बचाव अभियान शुरू कराया गया।

ग्राम प्रधान की सूचना पर तुरंत सक्रिय हुआ प्रशासन

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह 11:32 बजे ग्राम प्रधान सेमकोटी

की ओर से सूचना दी गई कि तिमली से आगे घास लेने गई एक महिला गदेरे के तेज बहाव में बह गई है।

सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तत्काल एसडीआरएफ, जल पुलिस

और डीडीआरएफ बसुकेदार की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया।

38 वर्षीय विनीता देवी की तलाश जारी

लापता महिला की पहचान विनीता देवी (38 वर्ष), पत्नी हिम्मत सिंह नेगी, निवासी ग्राम कोटी के रूप में हुई है।

रेस्क्यू टीमें गदेरे और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया था।

प्रशासन का कहना है कि महिला का पता चलने तक खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी रहेगा।

मानसूनी बारिश से बढ़ा खतरा

क्षेत्र में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण गदेरों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है।

ऐसे में घास और लकड़ी लेने जंगल जाने वाली महिलाओं के लिए खतरा कई गुना बढ़ गया है।

यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में ग्रामीण महिलाओं के सामने आने वाले दैनिक जोखिमों को उजागर करता है,

जहां आज भी उन्हें रोजमर्रा के कार्यों के लिए दुर्गम और जोखिम भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है।

प्रशासन ने बरसात में सतर्क रहने की अपील की

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान उफनते गदेरों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचें तथा खराब मौसम में अनावश्यक जोखिम न उठाएं।

https://regionalreporter.in/commonwealth-games-2026-india-wins-16-medals-day-10/
https://youtu.be/7f5lUgfxV2Q?si=arkxPFehuX5IQgtd
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *