कोचिंग के लिए निकली थी घर से
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है।
युवती 18 जून 2026 की सुबह घर से कोचिंग के लिए निकली थी,
लेकिन इसके बाद न तो अपने कार्यालय पहुंची और न ही घर वापस लौटी। घटना के बाद से परिवार चिंतित है।
परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी
नई बस्ती ट्रांजिट कैंप निवासी युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी रोज की तरह सुबह करीब 10 बजे कोचिंग के लिए निकली थी।
काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों से संपर्क किया,
लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद पिता ने ट्रांजिट कैंप थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बेटी की जल्द तलाश की मांग की।
सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के आने-जाने के संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
इसके साथ ही उसके मोबाइल फोन, संपर्कों और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है,
ताकि कोई महत्वपूर्ण सुराग मिल सके।
युवती का हुलिया जारी
पुलिस के अनुसार युवती की उम्र 23 वर्ष, रंग सांवला और कद करीब 5.2 फीट है।
घर से निकलते समय उसने हरे और सफेद रंग की कुर्ती पहन रखी थी।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को युवती के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें,
ताकि उसे जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जा सके।















Leave a Reply