रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

श्रीनगर में 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया अभियान

पौड़ी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में श्रीनगर के कलियासौड़ क्षेत्र में पुलिस और सीआईयू टीम ने संयुक्त चेकिंग के दौरान एक युवक को 3 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई 23 अप्रैल 2026 को क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण

तथा प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में की गई।

संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने शितेज कुमार उर्फ लक्की (26 वर्ष) को पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से 3 ग्राम स्मैक बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 03 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत

करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक सेवन का आदी है और बरामद स्मैक श्रीनगर निवासी सौरभ कुमार से खरीदी गई थी।

श्रीनगर में 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज

इस संबंध में कोतवाली श्रीनगर में मु0अ0सं0 29/2026 के तहत धारा 8/21 NDPS Act में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

साथ ही स्मैक की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पौड़ी पुलिस ने साफ किया है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

https://youtu.be/IDcojvWq0S8?si=M1pGJEfFY5zOJ8YV
https://regionalreporter.in/pauri-guldar-attack-woman-killed-village-fear-news/
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *