रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

श्रीनगर व्यापार सभा चुनाव: अनुज जोशी बने अध्यक्ष, छवि अग्रवाल महासचिव निर्वाचित

श्रीनगर व्यापार सभा चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर हुए कड़े मुकाबले में अनुज जोशी ने जीत दर्ज करते हुए व्यापार सभा की कमान अपने हाथ में ली है, जबकि महासचिव पद पर छवि अग्रवाल विजयी रहे।

40 वोटों से जीते अनुज जोशी

अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अनुज जोशी को कुल 633 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिनेश असवाल को 593 वोट मिले। इस तरह अनुज जोशी ने 40 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

83 वोटों से विजयी रहीं छवि अग्रवाल

महासचिव पद पर छवि अग्रवाल को 654 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी बंटी जोशी को 571 वोट मिले। छवि अग्रवाल ने 83 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर महासचिव पद पर कब्जा जमाया।

परिणाम घोषित होते ही जश्न का माहौल

चुनाव परिणाम सामने आते ही विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

व्यापारियों का जताया आभार

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुज जोशी और महासचिव छवि अग्रवाल ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने व्यापार सभा को मजबूत बनाने, बाजार की समस्याओं के समाधान और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

व्यापारियों को नई कार्यकारिणी से उम्मीदें

व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि नई टीम बाजार से जुड़े मुद्दों, व्यापारिक सुविधाओं और स्थानीय व्यापार के विकास के लिए प्रभावी कदम उठाएगी तथा व्यापारियों की आवाज को मजबूती से प्रशासन तक पहुंचाएगी।

https://regionalreporter.in/tragic-accident-near-helang/
https://youtu.be/P4dYKabSTrA?si=idFh-QEwzwsQhBbj

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *