सक्षम होटल के पास हुआ हादसा, घायल चालक और यात्री को अस्पताल भेजा गया
देवप्रयाग के तीनधारा क्षेत्र में स्थित सक्षम होटल के पास सोमवार को दो वाहनों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
टेंपो ट्रैवलर और अशोक लीलैंड की हुई टक्कर
जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK07PA6420 (टेंपो ट्रैवलर) और UK14CA9477 (अशोक लीलैंड) के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हुई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो ट्रैवलर चालक हरदीप सिंह (45 वर्ष) घायल हो गए, जबकि वाहन में सवार धीरज कुमार (35 वर्ष) के सिर में चोट आई।
पुलिस और 108 एम्बुलेंस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए बागी अस्पताल भेजा गया।
अन्य यात्री सुरक्षित
हादसे के समय दोनों वाहनों में सवार अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
प्रशासन की ओर से उन्हें अन्य वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।















Leave a Reply