रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

यहां नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बैजनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विस्तार

बैजनाथ थाना क्षेत्र में एक युवक पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। बैजनाथ थाना प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

आरोपी युवक उसी गांव का रहने वाला है। प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद पीड़िता ने घटना के बारे में परिजनों को बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन सीधे पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

https://regionalreporter.in/a-bus-carrying-30-passengers-from-jakhol-to-dehradun-overturned/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=J9tPodCzEtv4SBm6
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *