रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

देवप्रयाग: नदी में गिरे दम्पति का शव बरामद

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते सोमवार को एक ट्रक देवप्रयाग के समीप गहरी खाई में गिरने के बाद नदी में चता गया था। इस ट्रक का केबिन पानी में था और शेष हिस्सा बाहर। एसडीआरएफ की टीम ने केबिन के भीतर सर्चिग के दौरान चालक और उसकी पत्नी के शव बरामद किए हैं।

चालक वाहन को बिहारीगढ़ से लेकर गोपेश्वर जा रहा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, देवप्रयाग से 3 किलोमीटर दूर सैनिक होटल के पास पुलिस को एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई, तत्काल एसओ महिपाल सिंह फोर्स के साथ राहत बचाव कार्य हेतु दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। वहां सैनिक होटल से पहले सड़क किनारे बने पिरेफिट टूटे हुए थे।

नदी के नीचे जाकर तलाश की गई तो सड़क से करीब 500 मीटर नीचे की तरफ एक ट्रक आयशर जिसका नंबर यूके 08 CB – 3646 दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिला ट्रक के आगे का हिस्सा नदी में समा चुका था और बाकी हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त पाया गया।

पुलिस ने वाहन स्वामी से बात की तो वाहन स्वामी टिंकू द्वारा बताया कि उक्त आईशर ट्रक को ड्राईवर अजय निवासी नजीबाबाद उम्र 37 वर्ष चला रहा था, जो बिसलेरी पानी की बोतल लेकर बिहारीगढ़ से गोपेश्वर जा रहा था। जिसका मोबाईल स्विच ऑफ आ रहा है। उसके साथ उसकी पत्नी राजेश्वरी भी थी।

पुलिस टीम द्वारा मदद के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि कल यह ट्रक देवप्रयाग के पास खाई में गिरकर नदी में चला गया था। जिसमें आगे का केबिन नदी बह गया था। एसडीआरएफ टीम का लगातार सर्च अभियान जारी रहा।

आज टीम द्वारा आगे के केबिन की तलाशी कर दोनों महिला और पुरुष के शव मौजूद मिले। दोनो के शव को बरामद कर देवप्रयाग पुलिस को सुपर्द किया गया।

https://regionalreporter.in/12th-governing-body-meeting-under-the-chairmanship-of-radha-raturi/
https://youtu.be/9QW0uH_UIwI?si=U0itL5oB7v6HSbRB
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *