रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

25 अप्रैल को जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026

उत्तराखंड के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है।

Uttarakhand Board of School Education द्वारा हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का

रिजल्ट 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में होगी घोषणा

रिजल्ट की घोषणा रामनगर स्थित बोर्ड सभागार में की जाएगी।

इस दौरान शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल सती मौजूद रहेंगे।

2.15 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा

बोर्ड सचिव विनोद कुमार सिमल्टी के अनुसार इस वर्ष कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।

इनमें 10वीं के 1,12,266 और 12वीं के 1,02,986 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

प्रदेशभर में बनाए गए 1,261 परीक्षा केंद्र

इस वर्ष परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 1,261 केंद्र बनाए गए थे। इनमें 50 एकल केंद्र, 1,211 मिश्रित केंद्र, 156 संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र शामिल हैं।

सबसे ज्यादा केंद्र टिहरी गढ़वाल में (136) और सबसे कम चंपावत में (44) बनाए गए।

तय समय पर संपन्न हुई परीक्षा प्रक्रियाउत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं इस बार पूरी तरह समयबद्ध तरीके से कराई गईं।

प्रायोगिक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक और लिखित परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह से 20 मार्च तक आयोजित की गईं।

परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक (एक पाली) रहा।

इस बार पूरी प्रक्रिया हुई डिजिटल

छात्रों की सुविधा के लिए इस बार बोर्ड ने नई डिजिटल व्यवस्था लागू की है।

सभी स्कूलों को अलग पोर्टल और पासवर्ड दिए गए हैं, जिससे छात्र अपने स्कूल में ही आसानी से रिजल्ट देख सकेंगे।

आवेदन प्रक्रिया भी पहली बार पूरी तरह ऑनलाइन की गई।

यहां देखें अपना रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in
पर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा स्कूल पोर्टल के जरिए भी परिणाम उपलब्ध रहेगा।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • वेबसाइट पर जाएं
  • “UK Board Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
  • भविष्य के लिए प्रिंट या डाउनलोड कर लें

छात्रों के लिए अहम अपडेट

25 अप्रैल सुबह 10 बजे जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। अब सभी की नजरें अपने परिणाम पर टिकी हैं।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-politics-heats-up-amidst-rumblings-of-a-censure-motion/
https://youtu.be/k8bv30oPAAk?si=ddYUGzawL0-jfxvG
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *