रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौत

मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

तीव्र ढलान पर कार के ब्रेक फेल होने से वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

सूचना मिलते ही थाना मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस और बचाव दल ने खाई में उतरकर राहत कार्य शुरू किया।

बचाव अभियान के दौरान एक महिला का शव खाई से बरामद किया गया।

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार कार सवारों ने दुर्घटना से कुछ देर पहले पास की एक दुकान से सामान खरीदा था।

सामान लेने के बाद जैसे ही वाहन आगे बढ़ा, तीव्र ढलान पर उसके ब्रेक फेल हो गए।

चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सड़क से नीचे खाली प्लॉट पार करते हुए गहरी खाई में जा गिरी।

चार लोग थे वाहन में सवार

हादसे के समय कार में सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19 वर्ष), सविता पत्नी धर्मवीर निवासी नेहरू नगर गाजियाबाद (48 वर्ष)

तथा संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग दिल्ली (46 वर्ष) सवार थे। मृतक महिला की पहचान संगीता के रूप में बताई जा रही है।

प्रशासन ने शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण वाहन के ब्रेक फेल होना सामने आया है।

मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। मौके पर क्षेत्राधिकारी मसूरी और पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून भी मौजूद रहे

तथा बचाव कार्यों की निगरानी की।

पहाड़ी मार्गों पर सतर्कता की अपील

प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने तथा यात्रा से पहले वाहन

की तकनीकी जांच कराने की अपील की है।

https://regionalreporter.in/violence-erupts-in-pok/
https://youtu.be/P4dYKabSTrA?si=Pq2Th4evxFgaHze1
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *