व्यक्तिगत और संगठनात्मक कारणों का दिया हवाला, पार्टी में बढ़ी हलचल
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।
पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने अपना इस्तीफा युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष को भेजते हुए व्यक्तिगत और संगठनात्मक कारणों का हवाला दिया है।
पूरी निष्ठा से संगठन के लिए काम करने की कही बात
अपने इस्तीफा पत्र में कुलदीप सिंह रावत ने लिखा है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया।
साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए।
उन्होंने कहा कि पद छोड़ने के बावजूद उत्तराखंड और जनहित के मुद्दों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पहले की तरह बनी रहेगी और वह समाजहित के कार्यों में सक्रिय रहेंगे।
इस्तीफे के बाद पार्टी में तेज हुई चर्चाएं
कुलदीप सिंह रावत के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड क्रांति दल के भीतर राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
पार्टी नेतृत्व इस इस्तीफे पर क्या निर्णय लेता है और भविष्य में संगठनात्मक स्तर पर क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
फिलहाल पार्टी की ओर से इस इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
















Leave a Reply