रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 19 से 22 अगस्त तक भराड़ीसैंण में

545 से अधिक प्रश्न सूचीबद्ध

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 19 अगस्त से 22 अगस्त तक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित होगा। सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब तक पक्ष-विपक्ष के विधायकों की ओर से 545 से अधिक प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार सत्र को लेकर पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि “जैसा कि पहले से प्रस्तावित था, मानसून सत्र भराड़ीसैंण में ही होगा। सरकार की तैयारियां पूरी हैं और सभी विषयों पर चर्चा के लिए हम तैयार हैं।”

विधानसभा अध्यक्ष ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

विधानसभा अध्यक्ष ने भराड़ीसैंण में विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि विधानसभा परिसर में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सत्र का संचालन नेवा (National e-Vidhan Application) प्रणाली के तहत होगा। इसके लिए आईटीडीए को विशेष निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विधानसभा में हाई स्पीड इंटरनेट और पूरे परिसर में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

आगंतुकों के लिए कड़े प्रोटोकॉल

विधानसभा परिसर में बिना अनुमति किसी भी कर्मचारी या आगंतुक का वाहन प्रवेश नहीं करेगा। नियम के तहत केवल मंत्रियों की सिफारिश पर दो और विधायकों की सिफारिश पर दो आगंतुकों को ही पास जारी किया जाएगा।

सत्र के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली और पानी की आपूर्ति को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

https://regionalreporter.in/mall-stuntbazi-dehradun-arrest/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *