नोएडा में जीरो FIR दर्ज
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ
कथित आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गाजियाबाद की महिला ने दर्ज कराई शिकायत
गाजियाबाद निवासी स्मृति सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 23 जुलाई को जंतर-मंतर पर
आयोजित प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
शिकायत के अनुसार, इस बयान से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची है
तथा यह कथित रूप से समाज में विद्वेष फैलाने और लोक शांति भंग करने की मंशा से दिया गया।
नोएडा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR
मामले की पुष्टि करते हुए नोएडा की एडीसीपी मनीषा ने बताया कि महिला की शिकायत पर थाना एक्सप्रेसवे में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।
चूंकि कथित घटना दिल्ली के जंतर-मंतर क्षेत्र में हुई है, इसलिए नियमानुसार यह मामला आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस के संबंधित थाने को भेजा जाएगा।
क्या होती है जीरो FIR?
जीरो एफआईआर ऐसी प्राथमिकी होती है, जिसे किसी भी पुलिस थाने में दर्ज कराया जा सकता है, भले ही घटना उस थाने के अधिकार क्षेत्र में न हुई हो।
इसके बाद संबंधित थाना मामले को जांच और आगे की कार्रवाई के लिए अधिकार क्षेत्र वाले पुलिस थाने को स्थानांतरित कर देता है।
फिलहाल नहीं हुई कोई गिरफ्तारी
नोएडा पुलिस के अनुसार, अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा की जाएगी, क्योंकि घटनास्थल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के जंतर-मंतर का है।















Leave a Reply