रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

38वें नेशनल गेम्स स्पोर्ट्स कैलेंडेर जारी

उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। 38वें नेशनल गेम्स को लेकर स्पोर्ट्स कैलेंडेर जारी कर दिया है।

जीटीसीसी (Games Technical Conduct Committee) ने उत्तराखंड खेल विभाग को इवेंट्स की संभावित तारीखों का ब्यौरा दे दिया है, जिसमें सभी टीमों को इवेंट से दो दिन पहले पहुंचने की जानकारी दी गई है।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए कहा कि, “आप सभी को यह बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन की दिशा में आज हम एक कदम और आगे बढ़ गए हैं।

जीटीसीसी ने पूरे खेल कार्यक्रम, आयोजन स्थल और अलग-अलग इवेंट्स की संभावित तारीखें भेज दी हैं। इसके साथ ही प्रदेश के खिलाड़ियों को अपने उस संकल्प को और दृढ करना है जो उन्हें शिखर तक लेकर जाएगा।

आप सभी को यह बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन की दिशा में आज हम एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। जीटीसीसी ने पूरे खेल कार्यक्रम, आयोजन स्थल और अलग-अलग इवेंट्स की संभावित तारीखें भेज दी हैं। इसके साथ ही प्रदेश के खिलाड़ियों को अपने उस संकल्प को और दृढ करना है जो उन्हें शिखर तक लेकर जाएगा।”

इन शहरों में आयोजित होंगे खेल

उत्तराखंड में 28 जनवरी को 38वें नेशनल गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी देहरादून में होगी। उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में 38वें नेशनल गेम्स का आयोजन किया जाएगा। इसमें देहरादून, टिहरी, हल्द्वानी, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ शामिल हैं।

देहरादून में वेटलिफ्टिंग, जूडो, आर्चरी, एथलेटिक्स, रग्बी सेवंस, बास्केटबॉल 5X5, टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, स्क्वैश, गोल्फ, बॉस्केटबॉल 5X5, जिमनास्टिक्स, नेटबॉल, वुशु, बॉलिंग लोन, शुटिंग (राइफ, पिस्टल), टिहरी कोटी कॉलोनी में कयाकिंग और कैनोइंग, रोइंग, शिवपुरी ऋषिकेश में सलोम, एक्सट्रीम सलोम, बीच हैंडबॉल, बीच बॉलीबॉल, बीच कबड्डी, हरिद्वार में रेसलिंग, हॉकी, कबड्डी की प्रतियोगिताएं होंगी।

खटीमा में मलखंभ, हल्द्वानी में ताइक्वांडो, फुटबॉल, खोखो, स्वीमिंग भीमताल में साइक्लिंग एमटीबी, रुद्रपुर में साइक्लिंग रोड, शूटिंग ट्रैप, बॉलीवॉल, हैंडबॉल, साइक्लिंग ट्रैक टनकपुर में राफ्टिंग, पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग अल्मोड़ा में योगासन की प्रतियोगिता होगी।

https://regionalreporter.in/air-india-planes-engine-stopped-mid-air/
https://youtu.be/_gUGR30Res0?si=AUt6X84n_5zeb-eG
Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *