सोमवार, 24 मार्च को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के वरिष्ठ प्रो. एम एम सेमवाल ने विश्वविद्यालय के मुख्य सतर्कता अधिकारी (चीफ विजिलेंस ऑफिसर) का पदभार ग्रहण किया।
सतर्कता अनुभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विश्वविद्यालय को भेजे गए पत्र में प्रो. एम. एम. सेमवाल को अगले तीन वर्षों के लिए मुख्य सतर्कता अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रो. सेमवाल ने पूर्व मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो. राकेश चंद्र सिंह कुंवर से विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव अन्य अधिकारियों एवं शिक्षकों ने प्रो. सेमवाल को शुभकामनाएं दी।




















रामलीला मैदान में आयोजित रोजगार मेले में उमड़े युवा - रीजनल रिपोर्टर
[…] प्रो. एम.एम. सेमवाल ने गढ़वाल विवि के मुख… https://regionalreporter.in/prof-m-m-semwal-took-over-as-chief-vigilance-officer-of-garhwal-university/ https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=bBBN1xRRcBG6DFDq Share this… […]