रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

SMS अस्पताल हादसा: ICU वार्ड में लगी आग, 8 मरीजों की मौत

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के सेकंड फ्लोर पर बने न्यूरो आईसीयू वार्ड में आग लग गई,

जिसमें 8 मरीजों की मौत हो गई। हादसे के वक्त वार्ड में 13 मरीज भर्ती थे। अचानक उठे धुएं और लपटों के बीच कुछ ही मिनटों में चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मरीजों के परिजनों ने सबसे पहले धुएं की जानकारी स्टाफ को दी थी, लेकिन समय रहते कदम नहीं उठाए गए। कुछ ही देर बाद धुआं पूरे वार्ड में फैल गया और हालत बेकाबू हो गए।

जहरीली गैस और आग की लपटों के बीच जान बचाना नामुमकिन हो गया। परिजनों ने शीशे तोड़कर और कंधे पर उठाकर मरीजों को बाहर निकाला।

फायरकर्मियों ने बताया कि आग पर काबू पाने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। तब तक कई मरीजों की मौत हो चुकी थी। करीब 40 मिनट में 125 मरीजों को सुरक्षित दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।

हादसे का कारण प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देर रात अस्पताल पहुंचे और गहरी संवेदना व्यक्त की।

https://regionalreporter.in/video-of-children-being-forced-to-carry-sand-in-school-goes-viral/
https://youtu.be/DOr9xIQE7b8?si=rHlGagxPcjN7Bc22
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *