रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

नीम बीच में डूबे दिल्ली निवासी युवक का शव बरामद, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

ऋषिकेश। नीम बीच क्षेत्र में डूबे दिल्ली निवासी युवक का शव एसडीआरएफ ढालवाला टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। घटना के बाद से टीम लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही थी।

15 से 20 फीट गहराई में मिला शव

जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को नीम बीच क्षेत्र में एक युवक के डूबने की सूचना मिलने पर SDRF ढालवाला टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगातार तलाशी अभियान चलाने के बाद 15 मई को एसडीआरएफ के डीप डाइवर कांस्टेबल अजय सिंह ने लगभग 15 से 20 फीट गहराई में जाकर युवक का शव बरामद किया।

दिल्ली निवासी था युवक

बरामद युवक की पहचान आशीष कुमार निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। शव को बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

https://regionalreporter.in/uproar-in-satpuli-over-the-pankaj-suicide-case-various-organizations-launch-a-protest-front/
https://youtu.be/C0eGfOcIh_U?si=SMoSp_SN2tEn0K_x
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *