रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

अब प्रीलिम्स के तुरंत बाद जारी होगी प्रोविजनल आंसर की

UPSC ने बदला परीक्षा प्रक्रिया का नियम

संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव किया है।

अब परीक्षा के तुरंत बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी।

अब तक प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की जाती थी, जिसमें लगभग एक साल लग जाता था।

लेकिन नए फैसले के तहत अब मेन्स परीक्षा से पहले ही प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाएगी।

24 मई को जारी होगी आंसर की

UPSC चेयरमैन ने जानकारी दी है कि पहली बार सिविल सर्विसेज परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 24 मई को जारी की जाएगी।

इसके बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे।

31 मई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां

आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार 31 मई 2026 शाम 6 बजे तक अपनी आपत्तियां या सुझाव दर्ज करा सकेंगे।

इसके लिए UPSC ने एक ऑनलाइन पोर्टल “QPRep” तैयार किया है, जो UPSC Online Portal पर उपलब्ध होगा।

कैसे दर्ज होगी आपत्ति

उम्मीदवार अपने उत्तरों के साथ सही आंसर, संक्षिप्त विवरण और तीन विश्वसनीय स्रोत अपलोड कर सकेंगे।

इसके आधार पर विशेषज्ञ समिति आपत्तियों की जांच करेगी।

एक्सपर्ट कमेटी करेगी अंतिम समीक्षा

सभी आपत्तियों को विषय विशेषज्ञों के सामने रखा जाएगा।

विशेषज्ञ हर प्रश्न की जांच करेंगे और उसके बाद ही फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में कदम

UPSC का यह फैसला अभ्यर्थियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

इसका उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और उम्मीदवारों का भरोसा बढ़ाना है।

https://regionalreporter.in/sandeep-ghosh-rg-kar-financial-irregularities-case/
https://youtu.be/C0eGfOcIh_U?si=KvuNP7nMDMPTluxd
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *