रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चुनावी नतीजे आते ही तेल हुआ लाल, कांग्रेस ने किया विरोध

NEET पर घिरी सरकार

जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के कार्यकर्ताओं ने कीर्तिनगर मुख्य बाजार में एकत्र होकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ

जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने डीजल-पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि और NEET भर्ती परीक्षा पेपर लीक

मामले को लेकर भाजपा सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने

सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

​चुनाव खत्म होते ही आम जनता पर महंगाई की मार

​पुतला दहन के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि भाजपा सरकार का यह पुराना ढर्रा रहा है कि

चुनाव संपन्न होते ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर आम जनमानस की कमर तोड़ दी जाती है। उन्होंने कहा कि जनता

अभी चुनावी माहौल से उबरी भी नहीं थी कि सरकार ने महंगाई का बोझ डाल दिया है।

​NEET पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़

​जिला अध्यक्ष ने NEET परीक्षा का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से लगातार

NEET जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं, जिससे लाखों होनहार युवाओं का भविष्य अंधकार में डूब गया

है। असवाल ने दावा किया कि इस महा-घोटाले में अब तक जितने भी आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, वे सभी भाजपा के नेता या कार्यकर्ता हैं।

​परीक्षा दोबारा कराने से छात्रों पर बढ़ा मानसिक और आर्थिक दबाव

​कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा परीक्षा दोबारा कराने की घोषणा तो कर दी गई है, लेकिन इससे उन छात्रों पर भारी

मानसिक और आर्थिक दबाव बढ़ गया है जो अपनी मेहनत के दम पर पास हुए थे। सरकार की इस लचर व्यवस्था का

खामियाजा गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।

​कीर्तिनगर बाजार में आयोजित इस पुतला दहन और प्रदर्शन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी, अंकित सिंह,

विपिन पवार, भीम सिंह नेगी, नीति राज, उदय सिंह रावत, शूरवीर सिंह जयाड़ा, हर्षमणी कृतवाण, शंकर सिंह रावत और अमन

सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://regionalreporter.in/divya-mittal-who-became-an-ias-officer-after-iit-iim-and-upsc-raises-questions-about-the-education-system/
https://youtu.be/P4dYKabSTrA?si=e3jztGDVIDuzv5HN
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *