रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

NACC की तीन टीमों ने शुरू किया गढ़वाल विश्वविद्यालय का निरीक्षण

राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद NAAC करती है विश्वविद्यालयों का निरीक्षण
केन्द्रीय पुस्तकालय, HAPPRC समेत कई विभागों में किया स्थलीय निरीक्षण
रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NACC) की सात सदस्यीय टीम ने गुरूवार को विश्वविद्यालय के कई विभागों का निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण से पूर्व चैरास स्थित एक्टिविटी सेन्टर में कुलपति, आईक्यूएससी निदेशक समेत सभी संकायाध्यक्षों ने टीम के सम्मुख पीपीटी प्रस्तुतीकरण किया।

NACC की तीन टीमों ने शुरू किया गढ़वाल विश्वविद्यालय का निरीक्षण

राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC)

  • राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) की स्थापना 1994 में भारत के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा की गई थी।
  • UGC भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (MoE) के अंतर्गत एक वैधानिक निकाय है। NAAC एक स्वायत्त निकाय है जिसका कार्य भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना और उसके आकलन के आधार पर मान्यता प्रदान करना है।
  • 1986 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NPE) और 1992 के एक्शन प्रोग्राम (POA) ने उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए मूल्यांकन और मान्यता की एक व्यापक प्रणाली की आवश्यकता पर बल दिया।

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में आगामी तीन दिनों तक प्रो. सत प्रकाश बंसल कुलपति, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय की अध्यक्षता में नैक पीयर टीम द्वारा तीसरे चरण की भौतिक मूल्यांकन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है।

https://youtu.be/M_p47SiC-GE?si=ctI9bwY2bA5KNRTI

गुरूवार को एक्टविटी सेन्टर में कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने वर्ष 2017 से 2022 तक की विश्वविद्यालय प्रगति आख्या को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं आईक्यूएसी निदेशक प्रो. आर. सी. सुन्दरियाल ने आई.क्यू.एस.सी. द्वारा एकत्रित आंकड़ों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसके उपरान्त नैकपीयर टीम के सम्मुख सभी संकायाक्ष्यक्षों ने अपनी रिर्पोट पेश की।

टीम द्वारा दोपहर भौतिक निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमं नेक की सात सदस्यीय टीम के सदस्यों ने तीन अलग-अलग टीमों में बिड़ला परिसर के केन्द्रीय पुस्तकालय, उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी शोध केन्द्र (हैप्रेक), चैरास स्थित पुस्तकालय, इतिहास विभाग समेत अन्य विभागों का भौतिक निरीक्षण कर विश्वविद्यालय के उल्लेखनीय कार्यों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान नेक पीयर टीम के सदस्य प्रो वाई वी रामी रेड्डी, प्रो जगदीप सिंह लथेर, प्रो एम सी श्रीवास्तव, प्रो अभय धर्मशी, प्रो सुजाता भान, प्रो जी. सिंघहाई समेत सम्नवयक प्रो वाई.पी. रैवानी आदि उपस्थित रहे। शुक्रवार को नैक पीयर टीम बिड़ला परिसर समेत टिहरी और पौड़ी परिसर में निरीक्षण करेगी।

https://regionalreporter.in/monthly-crime-seminar-organized/
Website |  + posts
2 comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *