रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

श्रीनगर में IAPSM सम्मेलन संपन्न, युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर मंथन

18 राज्यों के विशेषज्ञों के साथ अमेरिका और यूएई के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, उत्कृष्ट शोध प्रस्तुतियों के लिए चिकित्सक सम्मानित

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित 29वें वार्षिक IAPSM सम्मेलन-2026 का समापन हो गया।

दो दिवसीय सम्मेलन में जनस्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता, डिजिटल हेल्थ

और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

इसमें 18 राज्यों के विशेषज्ञों के साथ अमेरिका और यूएई के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

युवाओं की बात सुनना जरूरी: डॉ. संतोष कुमार

एम्स ऋषिकेश के प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि युवा तनाव, अवसाद, अकेलेपन और नशे जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की बात धैर्यपूर्वक सुनने और उनके साथ संवाद बढ़ाने की अपील की।

उन्होंने बताया कि युवाओं की समस्याओं को समझने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘युवा जोश’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

जनस्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने कहा कि सम्मेलन में हुए विचार-विमर्श और शोध से प्राप्त

सुझाव जनस्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होंगे।

चेयरपर्सन डॉ. जानकी बर्त्वाल और आयोजन सचिव डॉ. सुरेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों व सहयोगियों का आभार जताया।

शोध प्रस्तुतियों के लिए चिकित्सक सम्मानित

सम्मेलन में पोस्टर और मौखिक प्रस्तुति प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

विभिन्न श्रेणियों में गैर-संचारी रोग, मानसिक स्वास्थ्य, महिला एवं बाल स्वास्थ्य, डिजिटल हेल्थ और संचारी रोगों पर शोध प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार मिले।

आयोजन में सहयोग के लिए मनमोहन सिंधवाल सहित अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।

https://regionalreporter.in/gairsain-assembly-session-congress-absent/
https://youtu.be/LNGk1UF7kmo?si=TeLp4T8BxdXH0hdN
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *