रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

जैव विविधता शोध के लिए डॉ. दीप्ति सम्मानित

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में अतिथि शिक्षक डॉ. दीप्ति सेमवाल को यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से 25 और 26 अक्टूबर को आयोजित

21वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन (यूएसएसटीसी-2026) में उन्हें यह सम्मान मिला।

डॉ. सेमवाल को पृथ्वी विज्ञान संकाय के अंतर्गत जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में शोध प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।

उनका शोध ‘जैविक संसाधनों का स्थानिक वितरण एवं सामुदायिक सहभागिता’ विषय पर आधारित है।

रुद्रप्रयाग के गांव से वैज्ञानिक पहचान तक

रुद्रप्रयाग जिले के दूरस्थ गांव उथिंड की रहने वाली डॉ. दीप्ति सेमवाल ने गढ़वाल विश्वविद्यालय से भूगोल विषय में पीएचडी पूरी की है।

उन्होंने प्रो. मोहन सिंह पंवार के निर्देशन में गढ़वाल क्षेत्र के जैव-भौगोलिक क्षेत्र निर्धारण पर शोध किया।

सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों के विशेषज्ञ पैनल ने शोध प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।

इनमें प्रो. हरीश कर्नाटक, प्रो. कमल पांडे और भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिक शामिल रहे।

सम्मेलन में 36 युवा वैज्ञानिक सम्मानित

दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न श्रेणियों के तहत 261 प्रतिभागियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

इनमें 165 महिला और 96 पुरुष शोधार्थी शामिल थे। सम्मेलन में कुल 36 यंग साइंटिस्ट अवार्ड दिए गए,

जिनमें 16 महिला और 20 पुरुष शोधार्थी सम्मानित हुए।

डॉ. दीप्ति सेमवाल की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

https://youtu.be/LNGk1UF7kmo?si=H99skz5ZAHySW6lU
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *