रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अब अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने वालों की लिस्ट जारी कर दी है। हरियाणा में 5 अक्तूबर 2024 में विधानसभा की 90 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

5 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे और 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है।

PM नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल

बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री), राजनाथ सिंह (रक्षा मंत्री), जेपी नड्डा (बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष), नायब सिंह सैनी (हरियाणा CM), योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश CM), स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, मनोहर लाल खट्टर, बबीता फोगाट, यूपी के मुजफ्फरनगर से पूर्व सांसद संजीव बालियान, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधराराजे सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी स्टार प्रचारक बनाई गई हैं।

वही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जम्मू कश्मीर के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी के स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे।

बीजेपी की ओर से हरियाणा चुनाव के लिए 40 से भी ज्यादा स्टार प्रचारको की सूची तैयार की गई है, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भी शामिल किया गया है ।

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में मल्लिका अर्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।

पंजाब के नेताओं में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजावरिंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम है। अशोक गहलोत और सचिन पायलट का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में है।

इसके साथ ही हरियाणा कांग्रेस के नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अध्यक्ष उदयभान, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, विनेश फोगाट का नाम भी शामिल का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।

AAP ने भी जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की हुई है। सूची में में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान का नाम शामिल है।

इस लिस्ट मैं दो पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भी शामिल है। जो कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। वही स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पंजाब के कई कैबिनेट मंत्री भी शामिल है।

https://regionalreporter.in/chlorine-gas-leak-in-nainital-sukhtal-pump-house/
https://youtu.be/qk_ZpqngCAE?si=1_UvX2UWZ9fmVc3c
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *