रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

7 दिन बाद जंगल से सकुशल मिली लापता युवती

SDRF-पुलिस ने किया रेस्क्यू, सात दिन तक चला सर्च ऑपरेशन

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र में सात दिनों से लापता एक युवती को पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने घने जंगल से सकुशल बरामद कर लिया।

लगातार बारिश, दुर्गम पहाड़ी रास्तों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद चलाए गए

सघन अभियान के बाद युवती सुंदरखाल गांव के पास जंगल में घायल अवस्था में मिली।

1 जुलाई से थी लापता

जानकारी के अनुसार, रानीखेत निवासी गिरीश पुजारी की बेटी 1 जुलाई की शाम घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद 3 जुलाई को कोतवाली रानीखेत में गुमशुदगी दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की।

ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की भी ली गई मदद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला नियंत्रण कक्ष की निगरानी में पुलिस, एसडीआरएफ,

फायर सर्विस, पीएसी, डॉग स्क्वॉड और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने मजखाली, कालिका, दलमोटी, सुंदरखाल और बूबूधाम के जंगलों में लगातार सर्च अभियान चलाया।

खराब मौसम और घने जंगल के बावजूद अभियान जारी रखा गया।

5 किलोमीटर स्ट्रेचर पर लाकर पहुंचाया अस्पताल

सर्च टीम को सुंदरखाल गांव से करीब पांच किलोमीटर अंदर जंगल में युवती घायल और बेहद कमजोर हालत में मिली।

एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे स्ट्रेचर के सहारे पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

वहां से एंबुलेंस के जरिए राजकीय अस्पताल रानीखेत भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब नियंत्रण में है।

क्या कहा एएसपी ने

एएसपी हरबंस सिंह ने बताया कि युवती 1 जुलाई से लापता थी।

संयुक्त रेस्क्यू टीम ने उसे सुंदरखाल गांव से करीब पांच किलोमीटर अंदर जंगल से सुरक्षित बरामद किया। फिलहाल युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

https://regionalreporter.in/kedarnath-disaster-radon-gas-wadia-institute-research/
https://youtu.be/B81DhrHydEs?si=TYk7yCM-5aUvpoKU
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *