रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 23 मई से लगातार 6 दिन बंद रह सकते हैं बैंक

आज ही निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम

यदि आपका खाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है और आपको शाखा जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो आज ही उसे पूरा

कर लें। 23 मई 2026 से बैंक लगातार 6 दिनों तक बंद रह सकते हैं। वीकेंड, कर्मचारियों की हड़ताल और बकरीद की छुट्टियों के चलते ऑफलाइन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

23 और 24 मई को वीकेंड के कारण बंद रहेंगे बैंक

23 मई को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

इसके बाद 24 मई को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जिससे लगातार दो दिन शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

25 और 26 मई को प्रस्तावित हड़ताल

‘ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन’ (AISBISF) ने 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया

है। कर्मचारी संगठन आउटसोर्सिंग का विरोध कर रहे हैं और स्थायी भर्ती समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

बकरीद की छुट्टियों से बढ़ेगी बंदी

27 और 28 मई को बकरीद के अवसर पर कई राज्यों में सरकारी अवकाश रहेगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार जम्मू-कश्मीर समेत कुछ राज्यों में इन दोनों दिनों बैंक बंद रहेंगे।

बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

कर्मचारी संगठनों ने नए कर्मचारियों की स्थायी भर्ती, नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में फंड मैनेजर बदलने की स्वतंत्रता,

करियर प्रगति योजना की समीक्षा और अधिकारियों के समान वेतन-भत्तों जैसी मांगों को लेकर हड़ताल का प्रस्ताव रखा है।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि शाखाएं बंद रहने के दौरान इंटरनेट बैंकिंग, YONO ऐप, यूपीआई पेमेंट और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू

रहेंगी। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे कैश जमा, निकासी, पासबुक अपडेट और चेक क्लीयरेंस जैसे काम पहले ही निपटा

लें और डिजिटल माध्यमों का अधिक उपयोग करें।

https://regionalreporter.in/major-ed-action-in-west-bengal/
https://youtu.be/BAM6iifLkq8?si=W7RUNXkpud_PmwfS
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *