रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

रुद्रप्रयाग संगम परिसर में आयोजित हुआ ‘हरित योग’ कार्यक्रम, 50 प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तहत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय, रुद्रप्रयाग द्वारा संगम परिसर में ‘हरित योग’

कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और पर्यावरण

संरक्षण का संदेश दिया।

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय सभासद सुरेंद्र रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक

अखिलेश, योग अनुदेशक सुभाष तथा योग अनुदेशिका मीना राणा ने संयुक्त रूप से योग सत्र का संचालन किया।

योग और पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया जोर

इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने ‘हरित योग’ की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका

उद्देश्य योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली में योग और प्रकृति के महत्व को विस्तार से समझाया।

अधिकारियों और नागरिकों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में योग नोडल अधिकारी डॉ. घनेन्द्र वशिष्ठ, डॉ. नीलम सजवाण, डॉ. नितिन प्रसाद, डॉ. अभिषेक सहित

आयुर्वेदिक जिला चिकित्सालय एवं जिला आयुर्वेदिक कार्यालय के कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया

गया। अधिकारियों ने कहा कि योग और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए आवश्यक है।

https://regionalreporter.in/young-woman-consumes-poison-following-social-media-controversy/
https://youtu.be/P4dYKabSTrA?si=rjVhcOryXKmmSdzI
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *