रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

महेंद्र भट्ट के बयान पर कांग्रेस और बेरोजगार संघ का विरोध

विवादित टिप्पणी को लेकर बढ़ा राजनीतिक विवाद, माफी नहीं मांगने पर आंदोलन की चेतावनी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट

की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है।

कांग्रेस और उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सार्वजनिक माफी और इस्तीफे की मांग की है।

साथ ही माफी नहीं मिलने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

कांग्रेस ने बताया युवाओं का अपमान

कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि आंदोलनरत छात्रों और युवाओं के लिए कथित रूप से इस्तेमाल किए गए शब्द भाजपा की मानसिकता को दर्शाते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिन युवाओं ने पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और अपने भविष्य की लड़ाई के लिए लंबे समय तक आंदोलन किया, उनके लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस का कहना है कि छात्रों के आंदोलन के बाद केंद्र सरकार को बड़ा फैसला लेना पड़ा

और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया। ऐसे में करोड़ों छात्रों का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता।

बेरोजगार संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने भी महेंद्र भट्ट के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल पूरी युवा पीढ़ी का अपमान है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है जब महेंद्र भट्ट ने आंदोलनरत युवाओं पर विवादित टिप्पणी की हो।

उनके अनुसार, पेपर लीक आंदोलन के दौरान भी युवाओं को लेकर इसी तरह की टिप्पणियां की गई थीं।

24 घंटे में माफी की मांग

उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने मांग की है कि महेंद्र भट्ट 24 घंटे के भीतर अपने बयान पर सार्वजनिक माफी मांगें।

संगठन ने चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं होने पर 48 घंटे के भीतर प्रदेशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा

और उनके इस्तीफे की मांग तेज की जाएगी।

भाजपा की प्रतिक्रिया का इंतजार

महेंद्र भट्ट के बयान को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच फिलहाल भाजपा की ओर से कोई

आधिकारिक प्रतिक्रिया या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि भाजपा इस विवाद पर क्या रुख अपनाती है और महेंद्र भट्ट अपने बयान को लेकर कोई सफाई या माफी जारी करते हैं या नहीं।

https://regionalreporter.in/badrinath-offering-theft-case-pramod-nautiyal-bail-rejected-2026/
https://youtu.be/UVlHuYkotc4?si=AgkU6M-022PLI7Je
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *