रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

NITI Extreme Ultra Run 2026 का आगाज, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

27 राज्यों के प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

उत्तराखंड में एडवेंचर स्पोर्ट्स और सीमांत पर्यटन को नई पहचान देने वाले बहुप्रतीक्षित

NITI Extreme Ultra Run 2026 कार्यक्रम का औपचारिक आगाज हो गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को काउंटडाउन रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

और मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतीकात्मक दौड़ में भी हिस्सा लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने 31 मई 2026 को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले “क्यालु-हिम तेंदुआ” शुभंकर का भी अनावरण किया।

सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा का अभियान: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन केवल एक खेल आयोजन नहीं,

बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास को जगाने का अभियान है।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के युवाओं में साहस, संकल्प और देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज्बा मौजूद है।

युवाओं का उत्साह यह साबित करता है कि आने वाले समय में नीति घाटी एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन का बड़ा केंद्र बन सकती है।

“पहले गांव” की सोच को मिलेगा बल

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन का भी जिक्र किया,

जिसमें सीमावर्ती गांवों को देश का “अंतिम नहीं, बल्कि पहला गांव” बताया गया है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन उसी सोच को मजबूत करेगा और सीमांत क्षेत्रों के विकास में नई भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति घाटी जैसे दुर्गम इलाके में दौड़ आयोजित करना युवाओं की इच्छाशक्ति, धैर्य और आत्मविश्वास का प्रतीक है।

पर्यटन, रोजगार और होमस्टे को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस आयोजन से सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, स्थानीय उत्पादों,

होमस्टे और युवा उद्यमिता को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का अग्रणी एडवेंचर स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

27 राज्यों और 2 देशों से 900 से अधिक प्रतिभागी

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस महाआयोजन के लिए देश के 27 राज्यों और 2 अन्य देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है।

यह आयोजन के प्रति युवाओं के बढ़ते आकर्षण को दर्शाता है।

उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे पूरी ऊर्जा

और आत्मविश्वास के साथ दौड़ में हिस्सा लें और 31 मई को नीति घाटी में नया इतिहास रचें।

https://regionalreporter.in/petrol-diesel-cng-price-hike-may-2026-india/
https://regionalreporter.in/petrol-diesel-cng-price-hike-may-2026-india/

https://youtu.be/C0eGfOcIh_U?si=Rle6m3CqOizSap6b
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *