रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त

पेपर लीक विवाद में केंद्र सरकार की सबसे बड़ी कार्रवाई

NEET, JEE और CUET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं को आयोजित करने वाली

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) पर चल रहे विवाद के बीच केंद्र सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है।

सूत्रों के मुताबिक, पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के आरोपों के बाद NTA ने 47 अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, हटाए गए अधिकारियों में से कुछ के खिलाफ कानूनी और आपराधिक मुकदमे भी दर्ज किए जाएंगे।

साथ ही एजेंसी के व्यापक पुनर्गठन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है,

जिसे अगले महीने तक पूरा किए जाने की संभावना है।

NTA पर लगातार उठ रहे थे सवाल

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी देशभर में NEET, JEE, CUET समेत करीब 20 राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करती है।

पिछले कुछ महीनों से इन परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर एजेंसी लगातार विवादों में रही है।

देशभर में जारी है छात्रों का आंदोलन

पेपर लीक के विरोध में देशभर में छात्र और विभिन्न संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले हजारों

छात्र पिछले एक महीने से अधिक समय से धरने पर बैठे हैं।

इस आंदोलन का नेतृत्व CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक कर रहे हैं।

20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद आंदोलन ने और जोर पकड़ लिया।

छात्रों की क्या हैं प्रमुख मांगें

प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार, पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

पीएम मोदी के ऐलान के बाद तेज हुई कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लाने और फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की थी।

इसके बाद केंद्रीय कैबिनेट ने पेपर लीक मामलों में कड़ी सजा सुनिश्चित करने वाले ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दी।

अब NTA के 47 अधिकारियों को बर्खास्त किए जाने को इसी दिशा में सरकार की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

https://regionalreporter.in/neet-paper-leak-live-sonam-wangchuk-pm-modi-cjp-protest-july-25-2026/
https://youtu.be/UVlHuYkotc4?si=zu9WYquZXu8ar3Ba
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *