रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

लाटूगैर की आस्था और झूमाखेत की आरुषि ने जीता स्वर्ण

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया सम्मानित

भैरब दत्त असनोडा
रविवार को राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने के

उपरांत खिलाडियों का गृह क्षेत्र गैरसैण पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।

जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में ढोल नगाड़ो के साथ गैरसैंण चौराहे से

आधा किमी दूरी से पैदल चलते स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं से खिलाडियों का भव्य स्वागत किया।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक

चली राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विकासखंड गैरसैण के कई छात्र-छात्राओं ने मेडल प्राप्त किया।

इस मौके पर जिपंस अनीता रावत, ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी, पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष पान सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख सुमति बिष्ट, भाजपा जिला मोर्चा अध्यक्ष महावीर रावत, जिला उपाध्यक्ष भाजपा संजय रावत, भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप रावत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह नेगी, जय सिंह नेगी, नरेंद्र रावत, राजकीय इंटर कॉलेज मेहलचोरी के व्यायाम शिक्षक हितेंद्र बिष्ट सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने स्वागत किया।

इन खेलों में पाया तमगा

राजकीय इंटर कॉलेज लाटूगैर की आस्था ने 1500 मी दौड़ में स्वर्ण पदक और 800 व 400 मीटर दौड़

में कास्य पदक जीता, राउमावि झूमाखेत की आरुषि ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता

, राजकीय इंटर कॉलेज लाटूगैर की लक्ष्मी ने तार गोला में कांस्य पदक जीता,

राजकीय इंटर कॉलेज प्यूरा की रेशमा ने ट्रिपल जंप में कांस्य पदक

तो वहीं राजकीय इंटर कॉलेज लाटूगैर के कृष्णा ने रिले रेस में कांस्य पदक अपने नाम किया।

https://youtu.be/OS2cl7ChTco?si=QmNrd2AYeIX9mXfQ
https://regionalreporter.in/diwara-yatra-of-goddess-chandika-begins-in-ukhimath-tallanagpur/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *