रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

कोई गैस चूल्हा तो कोई सिलेण्डर पर मांगेगा वोट

निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों को आंवटित हुए चुनाव चिन्ह

नगर निकाय निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 03 जनवरी को निर्वाचन लडने वाले सभी प्रत्याशियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तय प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिए गए है। इसके आधार पर ही प्रत्याशी चुनाव लड़गें।

उत्तराखंड में पंजीकृत दल भाजपा, कांग्रेस, बसपा, मार्क्सवादी, आम आदमी को आरक्षित प्रतीक चिन्ह आवंटित किए गए है। जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 47 मुुक्त चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए है।

चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया है। मुक्त चुनाव चिन्हि में आलमारी, ऊन, कप और प्लेट, केतली, कुल्हाड़ी, कैमरा, गैस चूल्हा, गैस सिलेण्डर, चारपाई, टार्च, बाल्टी, ब्रीफकेस सहित 47 चुनाव चिन्हि रखे गए है। जिन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने अपनी स्वेच्छा से चुना है।

https://regionalreporter.in/dm-dr-saurabh-gaharwar-inspected-the-kedarnath-yatra-route/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=yygmIAmRSvaKn8FC
अरुण मिश्रा
+ posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *