उत्तराखंड में राजनीतिक मामलों की समिति गठित
हाईकमान ने वरिष्ठ नेताओं और 10 विधायकों को दी जिम्मेदारी, चुनावी रणनीति को मिलेगी धार
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने राजनीतिक मामलों की समिति (पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी) का गठन कर दिया है।
पार्टी का मानना है कि इस समिति के जरिए चुनावी रणनीति को मजबूत किया जाएगा और संगठन को जमीनी स्तर पर और सक्रिय बनाया जाएगा।
वरिष्ठ नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार,
समिति में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल और राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन को शामिल किया गया है।
10 विधायकों समेत कई नेताओं को किया शामिल
समिति में करन माहरा, मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा, हरक सिंह रावत, प्रकाश जोशी, भुवन कापड़ी,
तिलक राज बेहड़, ममता राकेश, मनोज तिवारी, विक्रम सिंह नेगी, रवि बहादुर, गोविंद सिंह कुंजवाल,
नवप्रभात, प्रदीप टम्टा, महेंद्र पाल सिंह और ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
2027 चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा लगातार प्रदेशभर में बैठकों और जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।
पार्टी के विधायक भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय होकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं।
वहीं कांग्रेस हाईकमान भी उत्तराखंड की राजनीतिक गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

















Leave a Reply