रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

दुःखद: नहीं रहे उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घन्ना भाई

प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का निधन हो गया है। उन्हें देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वह पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टर क्रिटिकल केयर यूनिट में उनकी निगरानी कर रहे थे।

विस्तार

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का निधन हो गया है। महंत इंद्रेश अस्पताल प्रबंधन ने उनके निधन की पुष्टि की।

‘आवाज सुनो पहाड़ों’ कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक बलबीर सिंह पंवार और संयोजक नरेंद्र रौथाण ने बताया कि घन्ना भाई को पूर्व में पेसमेकर लगाया गया था। 

उसके बाद से वह अस्पताल में नियमित तौर पर हृदय संबंधी जांच करा रहे थे। कुछ दिन पूर्व उन्हें यूरिन में ब्लड आने की समस्या हुई। सामान्य जांच के लिए वह अस्पताल पहुंचे, जहां रक्त चढ़ाने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया।

उनके निधन से प्रदेश के कला और सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वह पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर थे और कार्डियक अरेस्ट के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली।

घन्ना भाई का जन्म 1953 में पौड़ी जिले के गगोड़ गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा कैंट बोर्ड लैंसडाउन से प्राप्त की।

1970 में उन्होंने रामलीलाओं और नाटकों के माध्यम से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की। 1974 में वे रेडियो और दूरदर्शन से जुड़े और अपने हास्य से लोगों को गुदगुदाया।

बता दें कि घन्ना भाई ने कई गढ़वाली फिल्म और म्यूजिक एलबम में भी काम किया। उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। भाजपा के टिकट पर 2012 में उन्होंने पौड़ी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद ‘घन्ना भाई’ जी के निधन पर दुःखद जताया।

उन्होंने कहा कि ईश्वर, दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें।

https://regionalreporter.in/famous-comedian-ghanna-bhais-health-deteriorated/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=Zjw42u9kJIxlKKbm
Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *