रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

केरल में कांग्रेस की वापसी, वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

तिरुवनंतपुरम में भव्य समारोह में हुआ शपथ ग्रहण

केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीडी सतीशन ने सोमवार को तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सुबह करीब 10 बजे उन्हें और उनकी कैबिनेट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस और सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

दस साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस नीत UDF

वीडी सतीशन के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही केरल में सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाली पिनाराई विजयन सरकार का दस साल का कार्यकाल समाप्त हो गया।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने बड़ी जीत दर्ज कर एक दशक बाद सत्ता में वापसी की है।

इस जीत को दक्षिण भारत की राजनीति में कांग्रेस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

राहुल, प्रियंका और खड़गे समेत कई बड़े नेता पहुंचे

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा,

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू

समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। समारोह के दौरान कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र और जनता की जीत बताया।

कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली

वीडी सतीशन के साथ रमेश चेन्निथला, शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब, सीपी जॉन और एपी अनिल कुमार समेत कई नेताओं ने

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। नई सरकार में अनुभवी और युवा नेताओं के संतुलन को अहम माना जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने जनता का जताया आभार

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केरल की जनता ने विकास और बदलाव के पक्ष में जनादेश दिया है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि दक्षिण भारत में कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है।

वहीं डीके शिवकुमार ने कहा कि नई सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

https://regionalreporter.in/massive-fire-at-pirul-plant-in-uttarkashi/
https://youtu.be/C0eGfOcIh_U?si=-ypHqjqB_PEJYALD
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *