रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

केतन हत्याकांड: युवक को न्याय दिलाने की मांग हुई तेज

प्रेम संबंध के विवाद में युवक की हत्या का आरोप

टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

मृतक की पहचान दैदल गांव निवासी 18 वर्षीय केतन लाल के रूप में हुई है।

घटना में उसका 22 वर्षीय साथी दिवाकर डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

फोन कर बुलाने का आरोप

जानकारी के अनुसार, केतन लाल का पिछले कुछ समय से एक युवती के साथ प्रेम संबंध बताया जा रहा था।

आरोप है कि इसी को लेकर युवती के परिजनों ने रविवार रात उसे फोन कर खोलागढ़ गांव बुलाया।

केतन अपने मित्र दिवाकर डिमरी के साथ वहां पहुंचा था।

दोनों युवकों के साथ मारपीट

परिजनों के आरोप के मुताबिक, दोनों युवकों को एक कमरे में रोककर उनके साथ मारपीट की गई।

घटना में केतन लाल की मौत हो गई, जबकि दिवाकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या और एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

क्षेत्र में तनाव का माहौल

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है।

पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

केतन लाल हत्याकांड के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं न्याय की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को जल्द से जल्द सख्त सजा देने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

https://regionalreporter.in/leopard-terror-continues-in-pauri/
https://youtu.be/BAM6iifLkq8?si=_Yl3Z4jb7Qomfy-o
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *