रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन को कोर्ट ने 14 दिनों के लिए जेल भेजा

उत्तराखंड में खानपुर से विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच विवाद के बाद गिरफ्तार किए गए चैंपियन को आज कोर्ट में पेश किया गया।

सुनवाई के बाद कुंवर प्रणव सिंह के चार साथियों को भी कोर्ट ने जेल भेजा है। सभी पांचों आरोपियों को हरिद्वार के जिला कारागार रोशानाबाद भेजा गया है।

चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। वहीं खानपुर विधायक उमेश कुमार को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोर्ट परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को खानपुर विधायक उमेश कुमार के आवास पर फायरिंग और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

बता दें कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने रविवार 26 जनवरी को खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग की थी।

इस दौरान कुंवर प्रणव सिंह के समर्थकों ने उमेश कुमार के स्टाफ से भी मारपीट की थी। इस हंगामे का वीडियो भी सामने आया था. फायरिंग करने के बाद कुंवर प्रणव सिंह देहरादून फरार हो गए थे।

https://regionalreporter.in/former-mla-kunwar-pranav-champion-and-mla-umesh-sharma-arrested/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=R_wR02d1695SNpjX
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *